भारत का किसान

कृषि उत्पादन में भारत के हर राज्य का योगदान है। उदाहरण के लिए दक्षिण भारत से नारियल, काफ़ी  और मसालों का बड़ा योगदान, पश्चिमी भारत से कपास, मूँगफली और गन्ने का बड़ा योगदान, पूर्व और मध्य भारत से गेहूँ, चावल, दाल, गन्ना और  जूट का बड़ा योगदान, पूर्वत्तर से चाय, उत्तर पश्चिम से सरसों, उत्तर भारत से गेहूँ, चावल। 

कुछ राज्यों से बड़ा योगदान होता है और से कुछ से थोड़ा कम पर योगदान सबका है। पर कपूर चोपड़ा साहब लोगों के बॉलीवुड और दिल्ली के टीवी चैनल की अनुसार सारे किसान पंजाब में रहते हैं. 


पंजाब गेहूँ उत्पादन में उत्तर प्रदेश से बहुत पीछे है, तो चावल उत्पादन में बंगाल से पीछे है, हॉर्टिकल्चर(फल, फूल, सब्ज़ियाँ, मसाले, नैचरल औषधि, शहद इत्यादि) में नीचे की लिस्ट में है। दूध उत्पादन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और गुजरात के बाद कहीं पंजाब आता है। 


मै  किसी क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं करता और मेरे मित्र देश दुनिया के कोने कोने में हैं। मै पंजाब के योगदान का भी सम्मान करता हूँ पर झूठे दम्भ में डूबे हुए लोगों को सच्चाई और वास्तविकता का दर्पण दिखाना पड़ता है।


किसान केवल पंजाब में नहीं रहता है, भारत की लगभग पचास प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। और मै भी किसान परिवार से हूँ। बचपन से लेकर हाई स्कूल तक गाय खेत और खलिहान में अच्छा ख़ासा समय बिताया है।